अलीनगर में जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक सौंपने के लिए अलीनगर सकलडीहा मोड़ पर एकत्रित सपा नेताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।
इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि जिले की बदहाल कानून-व्यवस्था, किसानों की ज्वलंत समस्याएं, अघोषित बिजली कटौती, स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति, जर्जर सड़कों की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक दिए जाने का कार्यक्रम था । इस दौरान सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान सहित कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।