फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा नेताओं ने सिर पर गैस सिलिंडर रख कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर सिलिंडर लेकर धरना देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
जिले में रसोई गैस की किल्लत पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सपा नेता सिर पर गैस सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। डीएम चंद्रमोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द गैस सिलिंडर संकट खत्म नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जिले में लोग रसोई गैस सिलिंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन लगातार कह रही है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। ऐसे में आखिर लोगों को गैस सिलिंडर क्यों नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि जिले में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है। इस पर प्रशासन को तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। यदि जल्द ही रसोई गैस की कालाबाजारी नहीं रुकी तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं कंधे पर गैस सिलिंडर रख कर प्रदर्शन कर रहे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने आरोप लगाया किसरकार और प्रशासन की मिली भगत से गैस सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है। कहा कि एक तरफ तो आम उपभोक्ता गैस के लिए लाइन में लगे हैं। दूसरी तरफ तीन हजार रुपये में गैस की कालाबाजारी हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, चंद्रशेखर यादव, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, महेंद्र यादव माही, सुदामा यादव, प्रदीप यादव, इंद्रेश यादव, संतोष यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें