फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा मुखिया ने किया जन भावना का अनादर

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। मारूफपुर नदेसर में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा करने पर नाराजगी जताई। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जन भावना का अनादर करने का आरोप लगाया। बैठक में पूर्व प्रमुख लालता यादव ने कहा कि चंदौली लोकसभा के लिये घोषित प्रत्याशी दूसरे दल से आए हैं। उनकी निष्ठा कब डोल जाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। राज्यसभा के चुनाव के दौरान ऐसा हो चुका है। पूर्व सांसद रामकिशुन जैसे पार्टी में निष्ठावान नेता हैं, जिन्हें मौका देकर जीत अपनी झोली में डाल सकती थी। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चंद्रमा सिंह यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया को अपने निर्णय पर विचार करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन को मौका देना चाहिए। वहीं, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का निर्णय ही हमारा निर्णय होगा। विचार विमर्श के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में श्रवण यादव, बलवंत यादव, बेनी यादव, यशवंत यादव, रत्नेश यादव आदि थे। अध्यक्षता रामबहादुर यादव और संचालन श्याम नारायण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें