फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी बंधुओं की फोटो से बात नहीं बनने वाली

Tue, 28 Feb 2017 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मंच पर भाजपाजनों संग राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
विज्ञापन
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा उठाने की बजाय मुख्तार व अफजाल की तस्वीरें लेकर घूम रहे हैं। यह बात उन्होंने सोमवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, साधना सिंह और शारदा प्रसाद के पक्ष में आयोजित सभा में कहीं।    उन्होंने कहा कि पहले यूपी एक शहजादे से परेशान था, अब यहां दो-दो शहजादे आ गए हैं। एक से जहां उनकी मां परेशान हैं तो दूसरे से उनके पिता परेशान हैं। वहीं इन दोनों से पूरा उत्तर प्रदेश परेशान है। इस अवसर पर शाह ने कहा कि यूपी को बुआ-भतीजे ने मिलकर बर्बाद कर दिया है। यहां काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं।  यहां महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। यूपी को गुंडामुक्त सरकार भाजपा दे सकती है। यूपी में भाजपा की सुनामी बह रही है। कहा कि काम बोलता है नारा बुलंद करने वालों की सरकार में लोगों को बिजली, पानी व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। किसानों के फसल की खरीद नहीं हो सकी।  भाजपा ही देश की सरहद व सम्मान की सुरक्षा करना जानती है। यदि पाकिस्तान से गोली दागी जाती है तो हमारे सैनिक गोले दागकर उसका माकूल जवाब देेते हैं। कहा कि यूपी में पांच साल सत्ता में रहने वाले सीएम अखिलेश यादव पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे? जिस दिन भाजपा पूर्ण बहुमत से यूपी में आएगी अच्छे दिनों का आगाज अपने आप हो जाएगा।  इस अवसर पर डा. महेंद्रनाथ पांडेय, पंकज सिंह, स्वतंत्र देव   सिंह, प्रमोद तिवारी, सर्वेश कुशवाहा, शमशेर बहादुर सिंह, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, सुभाष सोनकर, राघव सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें