पीडीडीयू नगर। एसपी अमित कुमार का चयन आइएसीपी (इंटरनेशनल एसोसिएशन चीफ्स ऑफ पुलिस) अवार्ड के लिए किया गया है। इससे पुलिस महकमे के साथ ही जनपदवासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य को देख इस संस्था ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। अमेरिका के टेक्सास में संस्था के मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय या उच्च अधिकारी की अनुशंसा और उन्हीं के आवेदन पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। एसपी अमित कुमार अमेरिका में आइटी की नौकरी कर रहे थे। पुलिस अधिकारी पिता से प्रभावित होकर उन्होंने आइटी की नौकरी छोड़ तैयारी कर आइपीएस बने। उन्होंने अपनी आइआइटी स्किल का उपयोग कर डायल 112 को बेहतर बनाने और शातिर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सिस्टम को आधुनिक और उन्नत बनाने का काम किया।