नगर के अलीनगर स्थित मासूम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी।
छात्र
छात्राओं ने नृत्य, नाटक और गीतों से लोगों का मन मोहा। अपराह्न तीन बजे
स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके
बाद छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, लोकगीत, कैसेट नृत्य, एकल नृत्य,
गीत, गजल और काव्य पाठ से लोगों को अचंभित किया।