गेट परीक्षा के रैंक के आधार पर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और इसके आधार पर इनकी नियुक्ति भूवैज्ञानिक के पद पर कर दी गई। बार्क की ओर से जारी लिस्ट में परमेश्वर को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
परमेश्वर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों संग अपने सहपाठियों को दी है। पूरा छात्र के चयन पर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।