फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
चहनियां में दुकान में बिखरे सामान को दिखाते संजय सिंह। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में रविवार की दोपहर में मनबढ़ों ने बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी संजय सिंह को दुकान में घुसकर पीट दिया। इस दौरान दुकान में रखे सामानों की तोड़फोड़ की गई और जरूरी कागजात फाड़ दिए गए। आरोप है कि मनबढ़ों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लक्ष्मणगढ़ निवासी संजय सिंह चहनियां कस्बे में अपने निजी मकान में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि रविवार दोपहर दुकान में घुसे मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इसमें उनकी आंख पर गंभीर चोट आई, जबकि हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पीड़ित की ओर से दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह उर्फ पिंटू और शिव प्रताप सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें