पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। जगह-जगह आयोजित सभाओं में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नेता जी के जमीनी जुड़ाव को भुलाया नहीं जा सकता है। सभा में मुलायम सिंह यादव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। पीडीडीयू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह अग्रणी नेता होते हुए भी जनता के अपने थे। जनता के बीच थे। उनके जमीनी जुड़ाव को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रेमनाथ तिवारी, राजकुमार जायसवाल, तेजबली यादव, कमलेश यादव, परवेज अहमद आदि रहे। इसी तरह बौरी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुलायम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि नेता जी ने अपनी क्षमता के दम पर राजनीति के शिखर पुरुष तक की यात्रा तय की। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे। इस अवसर पर तेजबली यादव, प्रेम तिवारी, श्यामलाल, वंशी गुप्ता, तेजनारायण यादव, पप्पू यादव, मिट्टू, मुलायम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। नियामताबाद के महेवा गांव में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव की मौजूदगी में नेताजी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर धनिराज यादव, वीरेंद्र यादव बंटी, आशा देवी प्रधान, संजय यादव प्रधान, चंद्रशेखर बिंद आदि उपस्थित थे। मलोखर गांव में यादव चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अयूब खान गुड्डू, रमेश यादव, सौरभ गिरी, राकेश, शोले प्रधान आदि उपस्थित रहे। पड़ाव स्थित स्थानीय सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, लालू सेठ, सोनू सेठ, नीरज, वकील, मनोज पहलवान, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे। चहनिया : हसनपुर गांव स्थित बीटीसी कॉलेज में मुलायम सिह यादव को याद किया गया। मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने मुलायम सिंह यादव के श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में गिरिजा शंकर पांडेय, श्रवण कुशवाहा, सुबास यादव,लालता यादव, श्याम नारायण यादव, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे। शहाबगंज के सेमरा गांव स्थित काली माता मंदिर पर मुलायम सिह यादव को याद किया गया। इस मौके पर मुन्ना भास्कर प्रधान, सुनील सिंह, चंद्रभान सिंह, त्रिलोकी पासवान आदि उपस्थित रहे। चकिया स्थित गांधी पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राम प्रताप यादव, अश्वनी सोनकर, गुड्डू पटेल, मुश्ताक अहमद खान, सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। धानापुर स्थित थाना चौराहे पर आयोजित सभा में नईमुल हक खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सर्वधर्म और सर्वसमाज के हित में काम किया। उनके पदचिह्नों पर चलकर युवाओं को राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य करना चाहिए। वहीं, सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रामरजाय में किया गया। इसमे रमेश यादव बबलू, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत यादव, गोपाल राम, सीताराम प्रजापति, रामा यादव उपस्थित रहे।