सकलडीहा। प्रबुद्धजन समाजसेवी संगठन की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्री मांग एसडीएम कार्यालय में सौपा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सकलडीहा-अलीनगर, चहनिया- कमालपुर मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन मार्गो को अविलंब दुरूस्त कराया जाये। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिये जाने साथ ही पेट्रोल, डीजल, गैस बिजली बिल के दामों को काबू किया जाय। मांग की कि हाईस्कूल से लेकर बीए व एमएम तक के परीक्षा शुल्क को कम किया जाय। वित्त विहिन शिक्षकों को शीघ्र मानदेय व पिछड़ी जाति के छात्रों को अविलंब छात्रवृत्ति प्रदान की जाय। इसके पूर्व बनवासीयों को जमीन आंवटन और आवास के साथ कुम्हारों को मिट्टी और धोबी घाट बनवाने की मांग उठायी। अंत में पुरानी पेंशन बहाल करने व छुट्टा पशुओं को सुव्यवस्थित रहने की पहल किया जाने की मांग की इस मौके पर विरोध जताने वालों में समाजसेवी सेचन सिंह यादव, पूर्व प्रमुख हरिदास यादव, रामहंस चंदन, बाबूजी, केशव राजभरए गनर यादवए रामदुलारे कन्नौजियाए कन्हैया यादव, सियाराम, अर्जुन यादव, साहब यादव, रामकिशुन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।