फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस सेंटर में अब तक 179 मरीजों की हुई डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में डायसिस सेंटर खुल जाने के कारण जनपद ही नहीं गैर जनपद के के मरीजों को राहत मिली है। जहां पर किडनी मरीजों अब दूर नहीं जाना पड़ता है। यही पर ही उनका डायसिस हो जा रहा है। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक स्थिति में भी राहत मिली है। अभी तक 179 मरीजों का डायलिसिस हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में 10 अगस्त को सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह बैठकर डाइलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया था। इसके खुलने से जनपद ही नहीं गैर जनपद के मरीजों को भी राहत मिलनी शुरू हो गई। जनपद में अब तक 179 मरीजों का डायलिसिस किया गया। औसतन 5 से 6 मरीज प्रतिदिन डायलिसिस सेंटर में भर्ती होते हैं जहां पर उनकी किडनी की डायलिसिस की जाती है। इसके खुलने से मरीजों और उनके तीमारदारों को आर्थिक हानि होने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक हानि की भी कम हुई है और लोगों को आराम से चिकित्सक की सुविधा मिल जा रही है।
जनपद में जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर पर खुलने के बाद से अब तक 179 मरीजों का डायलिसिस किया गया है। प्रतिदिन 5 से 6 मरीजों की डायलिसिस हो रही है इसके खुलने से मरीजों को राहत मिली है। सुमन केसरी,डायलिसिस सेंटर प्रभारी चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें