थाना क्षेत्र के उचेहरा माइनर पुल के पास से पुलिस ने जांच के दौरान रविवार की सुबह 26 शीशी देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर काफी दिनों से चोरी-छिपे देसी शराब बिहार प्रांत में उंचे दर पर बेचता था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। पकड़ा गया तस्कर उचेहरा गांव का निवासी है। संवाद