फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान भुपौली पंप कैनाल के समीप एक तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने व तस्करों की गिरफ्तारी करने के लिए एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने भुपौली पंप कैनाल के पास सड़क पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर बलुआ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का निवासी नगीना है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अलीनगर एसओ सत्यप्रकाश सिंह, एसआई सुनील कुमार मिश्रा, भूपौली चौकी प्रभारी अमित सिंह, बूटा यादव, नीरज कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें