पीडीडीयू नगर । राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की दोपहर में दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत 90 हजार बताई जा रही है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए जीआरपी कर्मी लगातार स्टेशन पर गस्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर में दिलदार स्टेशन पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी दिशा में नाम पट्टिका बोर्ड के पास एक संदिग्ध दिखा उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम आशुतोष कुमार राय निवासी लालगंज कर्वी वार्ड नं तीन थाना डुमराव जिला बक्सर बताया। निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की आशुतोष कुमार राय ट्रेनों से गांजा तस्करी कर बड़े शहरों में ले जाकर ऊँचे कीमत पर बेचता था। बरामद गांजा की कीमत नब्बे हजार है। गिरफ्तारी टीम में दिलदारनगर चौकी प्रभारी शिवसागर, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, महेन्द्र यादव रहे ।