नेवाजगंज गांव में डायरिया पीड़ित परिवार।
क्षेत्र के नेवाजगंज गांव की चाड़ी झाड़ू वनवासी बस्ती में शुक्रवार को 6 और डायरिया पीड़ितों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। नेवाजगंज गांव के चाड़ी झाड़ू बस्ती के वनवासी बस्ती में गुरुवार को दूषित पानी और गंदगी के चलते डायरिया फैला हुआ है। इससे उल्टी, दस्त से ग्रसित गीता 20 वर्ष, चिंकी 30 वर्ष, कुसूम 22 वर्ष, सुनीता 18 वर्ष, पूनम 20 वर्ष, धनवरत 8 वर्ष को घरवालों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से लोग नाराज हैं। उधर स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर द्वारा कथित तौर पर डायरिया पीड़ित बच्चों को भर्ती करने से इंकार करने से दो बच्चों को उनके घरवालों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे नेवाजगंज गांव के डायरिया पीड़ित बच्चे सीमा (8), रूबी (4) के लेकर उनके घरवाले संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जिन्हें तैनात डाक्टर ने भर्ती नहीं किया। जिससे घरवाले निजी अस्पताल ले गए।