पीडीडीयू नगर। मौनी अमावस्या पर स्नानार्थियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन और प्रयागराज के बीच छह जोड़ी ट्रेनें चलाई गईं। इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ लगी रही। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से देश के विभिन्न कोनों से कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके साथ ही पीडीडीयू जंक्शन पर चार स्पेशल ट्रेनों के रैक लगे थे। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक-एक घंटे के अंतराल पर देर रात तक छह ट्रेनें प्रयागराज रवाना की गईं। ये ट्रेनें प्रयागराज से वापस पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं।