फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह नए संक्रमित मिले, छह हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आने जिला और स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। बुधवार को छह नए संक्रमित मिले, जबकि छह संक्रमित स्वस्थ हो गए। इस तरह एक्टिव केस की संख्या 63 बनी हुई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, दो महिला और तीन पुरुष सहित छह संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो चकिया, एक चंदौली, एक नियामताबाद,एक पीडीडीयू नगर और एक शहाबगंज के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना की जांच के लिए 1773 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ बुधवार को छह संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16138 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 63 है जबकि 15728 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें