फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप में छह लाख की चोरी, रोशनदान से घुसा था चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर स्थित एक गहने और साड़ी की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने पांच लाख के गहने और सवा लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान में रोशनदान से घुसे थे। दुकानदार को बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी हुई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी के छोटी पियरी थाना चौक निवासी गोपाल वर्मा एक माह पूर्व पड़ाव से बहादुरपुर मार्ग पर मडिया गांव के समीप गहने और साड़ी कि दुकान खोला था। बुधवार की रात्रि नौ बजे दुकानदार गोपाल दुकान को स्टाफ रीतेश के ऊपर छोड़ कर चला गया। वहीं रीतेश भी रात दस बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया। बृहस्पतिवार को जब गोपाल ने दुकान खोला तो सामान बिखरा हुआ देख अवाक रह गया। बताया कि काउंटर में रखे सवा लाख रुपये नकद समेत 50 साड़ी, सोने हार, चूड़ी, चेन, चांदी की थाली, ग्लास, कटोरी, अंगूठी, बिछिया, स्टोन के पत्थर सहित पांच लाख का सामान गायब था। उसने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी।
मुगलसराय कोतवाल संतोष श्रीवास्तव ने मौका मुवायना कर वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के फोटोज को भी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में दुकान में चोर की हरकतें कैद हुई हैं। वहीं दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। दुकान के अंदर चोर का सीसीटीवी फुटेज तो जरूर है पर वह घुसा कहां से यह पता नहीं चल पा रहा है। न शटर टूटा है और न कहीं कोई रास्ता दिख रहा है जिससे चोर अंदर घुसे हों। रोशनदान भी काफी संकरा है। दुुकानदार से 24 घंटे का सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें