पीडीडीयू नगर। साहूपुरी उपकेंद्र पर गुजरात के बड़ोदरा से मंगाए गए पांच-पांच सौ एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मर से जल्द आपूर्ति शुरू की जाएगी। परिसर में बनाए गए प्लेटफॉर्म पर एक ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है जबकि दूसरे को लगाने का काम चल रहा है। इनसे आपूर्ति शुरू होते ही चंदौली समेत पूर्वांचल के छह जिलों में बिजली समस्या का समाधान काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ और मऊ में बिजली की समस्या के निराकरण के लिए साहूपुरी में गैस आधारित नया उपकेंद्र बनाया गया है। इसमें पांच-पांच सौ एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगेंगे। एक ट्रांसफाॅर्मर लगाकर चंदौली और वाराणसी को बिजली आपूर्ति की जा रही है जबकि दूसरे ट्रांसफाॅर्मर के लिए प्लेटफार्म बनाने का काम पूरा हो गया है। गुजरात से इंजीनियर के आने के बाद इस ट्रांसफाॅर्मर को ऊर्जीकृत कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। इससे छह जिलों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा।