फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को अचानक बजने लगा बैंक का साइरन, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के जरखोर गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बृहस्पतिवार की आधी रात अचानक साइरन बजने लगा। साइरन की अवाज सुनकर आस-पास के लोगों में किसी अप्रिय घटना के आशंका से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर को फोन कर ताला खुलवाकर चेक किया तो तकनीकी गड़पड़ी मिली। हालांकि पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर काफी देर तक मौके पर तैनात रही। थाना क्षेेत्र के जरखोर गांव में स्टेट बैक ऑफ इंडिया की शाखा है। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के करीब अचानक बैंक का साइरन बजने लगा। साइरन की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घबरा गए। लोगों ने पुुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर को फोन कर सूचना दिया। मैनेजर ने पास के एक गांव में रहने वाले कर्मचारी से बैंक खुलवाया। चेक करने पर पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से साइरन बज रहा था। मकान मालिक मयंक सिंह ने बताया कि एक साल में साइरन बजने की घटना तीन-चार बार हो गई है। पर अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया। वहीं मैनेजर का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू की वजह से मैकेनिक नही आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें