फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। विभाजन की विभीषिका को लेकर रविवार को स्थानीय चौराहे पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। इसकी शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल में स्थित 63 फीट ऊंची पं. उपाध्याय की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित कर की गई।
विज्ञापन

मौन जुलूस स्थानीय चौराहे से आरंभ होकर जलीलपुर गांव का भ्रमण करने के बाद वापस वहीं पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि बंटवारे के समय की उस विभीषिका का वर्णन करना हृदय को बड़ा कष्ट देता है। उस समय कितने भाई-बहनों का कत्ल हुआ। अब ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। इस मौके पर अनिल गुप्ता गुड्डू, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रमोद पटेल, अनुराग मौर्य, प्रभु प्रजापति, छून्नु पटेल, राजेश पटेल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें