फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मंच के संयोजक एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आह्वान पर प्लांट डिपो में शुक्रवार को कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। कर्मचारियों ने पुुरानी पेंशन बहाली के लिए आवेदन पर हस्ताक्षर किए। चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ईसीआरकेयू की ओर से 20 फरवरी तक आयोजित हस्ताक्षर अभियान के तहत शुक्रवार को प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के संरचनाशाला, टीएमसी, स्टोर, फ्लैश बट्ट, वेल्डिंग प्लांट एवं प्रशासनिक कार्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कराया। इसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष निर्णायक दौर में पहुंच गया है। इस संघर्ष में आप सभी को एकजुटता के साथ पूरी ताकत से शामिल होना होगा तभी हम सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब होंगे। पुरानी पेंशन बहाली के एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। इसी के तहत अपनी मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका राष्ट्रपति महोदय को भेजा जाएगा। इस दौरान 28 फरवरी को जोन स्तरीय प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में रेल कर्मियों को शामिल होने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, मोहन राम, केदारनाथ तिवारी, रामजी यादव, इमरान खान, मुकेश पासवान, महेश कुमार, गंजी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें