फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शोभायात्रा के साथ, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संस्कृति संजीवनी सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से नगर के शाहकुटी स्थित काली मंदिर के समीप नेपाली बाड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवद कथा की शुरुआत बुधवार को हुई। कथा के पहले सुबह काली महाल स्थित काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे इलाके का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंची। कथा के पहले दिन अखिलानंद महाराज ने भक्त और भक्ति पर चर्चा करते हुए भक्ति के विभिन्न मार्गों के विषय में बताया। कहा कि सत्य का ईश्वर की सत्ता से अत्यंत घनिष्ठ संबंध है। कहा कि सत्संग मतलब पूर्ण महात्मा और सज्जनों के संग का नाम ही सत्संग है। इसे मनुष्य अगर निष्ठा के साथ करे तो वह लोहा से सोना बन जाए। सत्य वह है जो सर्वदा एक रस रहे। उस सत्य का ईश्वर की सत्ता से अत्यंत घनिष्ठ संबंध है। संसार की अन्य वस्तुएं असत्य है। माया स्वरूप होने से वे परिवर्तनशील है। महाराज ने कहा कि भागवत महापुराण के श्रवण से जीव को भुक्ति एवं मुक्ति दोनों को प्राप्त करता है। इस मौके पर शैलेश तिवारी, ममता तिवारी, यज्ञनारायण सिंह, उपेन्द्र सिंह, संजय तिवारी, दिनेश सिंह, कमलेश तिवारी, कन्हैया जायसवाल, बृजेश सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें