फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा, जन औषधि पर लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में कई जरूरी दवाओं का का स्टॉक खत्म हो गया है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद अस्पताल के चिकित्सकों को बाहर की दवाएं लिखनी पड़ रही हैं। वहीं, जन औषधि केंद्र में दवाओं के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में रोज एक हजार से ज्यादा मरीज आते हैं। शासन की ओर से अस्पताल में इलाज और दवाएं निशुल्क दी जाती हैं। पिछले कई दिनों से मरीजों को गई जरूरी दवाएं नहीं मिल रहीं। इसका कारण यह है कि अस्पताल के औषधि केंद्र में लैक्टलोज सिरप, बेटाडिन, पेट साफ होने की दवा लैकटुलोज, चक्कर की दवा बिटाहिस्टिन, मस्तिष्क की दवा कवेटियापाइन, फ़्यूमरेट सोडियम, वैलप्रोएट, प्रोलॉन्ग रिलीज आदि नहीं हैं। ऐसे में मरीज के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मददगार साबित हो रहा है। जो दवाएं अस्पताल में नहीं हैं, उन्हें मरीजों को प्रधानमंत्री जन औषधि से लेनी पड़ रही हैं। जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मरीजों की भीड़ जुट रही है। यही नहीं मानसिक रोग की दवा भी जिला अस्पताल में समाप्त हो चुकी है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें