सकलडीहा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। अनलॉक टू के तहत रविवार को साप्ताहिक बंदी का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दाहिने तरफ की दुकान खुलेंगी। वहीं मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बांये पटरी की दुकानें खुलेंगी। दुकानें सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। शनिवार को कोतवाल वंदना सिंह ने कस्बे में भ्रमण कर दुकानदारों को नियम के पालन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चेताया कि दुकान पर मास्क लगाकर नही बैठने वाले दुकानदार को सात दिन के लिये होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा। इसके अलावा दुकान भी सात दिनों के लिये बंद करा दी जायेगी। इस मौके पर कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव, एसआई रामनयन यादव, अच्छे लाल यादव, अजय यादव, अनुप शुक्ला, अंकिता मौजूद रही। संवाद