स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरी क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में टारगेट एकेडमी मुगलसराय ने पीसीए रामनगर को 100 रन से पराजित करके अंतिम चार में प्रवेश किया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टारगेट एकेडमी ने 25 ओवर खेल कर नौ विकेट पर 196 रन बनाए। ओपनर शिवांश यादव ने बेहतरीन 99 रन की पारी खेली, इसमें 8 चाैके और दो छक्के शामिल रहे। शिवांश शतक पूरा करने के चक्कर में अंतिम ओवर में रन आउट हो गए। सत्यम ने 19 रन बनाए। पीसीए रामनगर की तरफ से प्रिंस और देव ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट अंश को मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए रामनगर की टीम टारगेट के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 18 वें ओवर में 96 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से अंश ने 22 और केशरी ने 24 रनों की पारी खेली। टारगेट एकेडमी की तरफ से हर्ष और सौम्या ने 3-3 विकेट लिए। शिवेक और रिझक को एक एक विकेट मिला। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवांश को दिया गया। अंपायरिंग विवेक कुमार और कुरैशी ने की। मैच रेफरी शौज़ब हुसैन रहे।