फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिक्षामित्रों ने डीएम को साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली में डीएम आवास के बाहर डीएम के स्टोनों को पत्रक सौंपते शिक्षामित्र. - फोटो : mathura
विज्ञापन
चंदौली। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षा मित्रों ने कंपोजिट विद्यालय चंदौली पर बैठक की। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने मानदेय में वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा की। इसके बाद शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन साैंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। 10 हजार रुपये मानदेय में बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-पिता की दवाई आदि का खर्च वहन न कर पाना अब संभव नहीं रहा। इस दौरान अजीत तिवारी, प्रकाश भारती, नरसिंह राम, संजय, कुंवर बासुदेव, राधे प्रसाद, यशवंत, मनोज तिवारी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें