फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार की इमामी कुश्ती में शमशेरचौहान ने मारी बाजी

विज्ञापन
चकिया स्थित मां काली मंदिर अखाड़ा पर कुश्ती प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया। मां काली मंदिर पोखरा परिसर में शनिवार को आयोजित कुश्ती दंगल में तीस हजार रुपये तक की कुश्ती हुई। इसमें पड़रिया निवासी शमशेर चौहान ने दिल्ली के शुभम पहलवान को पटकनी की। इसी तरह 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती को हाजीपुर के पहलवान संजय यादव चीनी ने हरियाणा के अमित पहलवान को पटक कर जीत ली। वहीं पांच हजार की इनामी कुश्ती बनारस के बलराम ने सरसा के इम्तियाज को हराकर अपने नाम किया। हाजीपुर के पखंडु ने मिर्जापुर के प्रदीप को एक हजार की इनामी कुश्ती में पटकनी दी।
विज्ञापन

दंगल की शुरूआत पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों की कुश्ती को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने अपने पसंद केपहलवानों का खूब जोश बढ़ाया। कुश्ती में मुलायम सिकंदरपुर और रामनगर विकास, मऊ के अजीत और बेलवारी के आशुतोष, महराजपुर के पिंटू और महाराजपुर के पवन, इसहुल के विशाल और सरसा के गुड्डू यादव, मिर्जापुर के अमरजीत और इसहुल के शिवम, मधुपुर के गौतम और रामनगर के राजू, के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। विजेता पहलवानों को अंग वस्त्र देकर दंगल कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम, प्रभात जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल सोनकर, मनोज जायसवाल, गुरुदेव चौहान, प्रदीप जायसवाल, उमेश शर्मा, रामबाबू सोनकर, आयोजक मंडल में बेचन प्रसाद मद्धेशिया, राम दुलारे गोंड़, आलोक जायसवाल, कैलाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, प्रीतम बागी, सुजीत जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, राजेश चौहान, प्रमोद कुशवाहा, अनिल केसरी, राममूरत कुशवाहा रहे। रेफरी फूलचंद पाल और समीम खां ने रहे।
चकिया। लतीफशाह मेला के दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण के बरही के उपलक्ष्य में नगर पंचायत की ओर से आयोजित कजरी महोत्सव में पप्पू राज केशरी विजेता बने। उन्हें नगर पंचायत प्रशासन की ओर से स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महोत्सव में गायक पप्पू राज ने प्रथम हासिल कर कजरी विजेता रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा विषय पर आधारित गीतों के गायन में गायक कलाकारों ने अपने गीत से महफिल को सजाए रखा। विविध विधाओं में कजरी के गायन से श्रोताओं का मन मुग्ध रहा। निर्णायक मंडल के चंद्र प्रकाश गांधी हरिवंश सिंह बवाल प्रदीप पाठक के संयुक्त निर्णय ने कजरी दंगल महोत्सव में धानापुर के पप्पू राज को प्रथम। दूसरे स्थान पर नौगढ़ के सोनी मंडल व तीसरे स्थान पर रोशन अली के नाम घोषित किया गया। विजेता गायक कलाकारों को नगर प्रशासक उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने मेडल,शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। महोत्सव में बेहतर गायन प्रस्तुत करने वाले अवनीश दुबे, अशोक सोनकर, अवधेश, मंगला, अंकित दीवाना सहित सात कजरी कलाकारों को सांत्वना पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर महोत्सव में कवि बेचई सिंह मलिक, शाहपुर के राम अलम जीवन, छित्तमपुर के घनश्याम यादव, रेवसा के सुरेश कुमार को आयोजक मंडल की ओर से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राजेश चौहान, अनिल केसरी, मनोज कुमार, विजय विश्वकर्मा, गुरुदेव चौहान, राममूरत कुशवाहा, रामबाबू सोनकर, राजकुमार गुप्ता, आलोक जायसवाल, दिनेश कसौधन, धर्मेंद्र मद्धेशिया, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, वैभव मिश्रा, सुजीत जायसवाल, राकेश रोशन, रोहित विश्वकर्मा, रामसेवक, गुलाब मौर्य, बबलू चौहान, रामनारायण पटवा रहे। संचालन आशुतोष मिश्रा ने और धन्यवाद ज्ञापन अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें