फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के लिए अलग बनाया हैलीपैड

Mon, 27 Feb 2017 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ाष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हेलीपैड बानते मजदूर।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकाप्टर बसपा प्रमुख मायावती के लिए बनाए गए हेलीपैड पर उतारने के लिए भाजपा और बसपाजनों के बीच विगत दो दिनों से जारी विवाद रविवार को समाप्त हुआ। बसपा कार्यकर्ता अपने बनाए हेलीपैड पर  भाजपा अध्यक्ष का उड़नखटोला उतारने के लिए तैयार नहीं हुए। अंतत: 27 फरवरी को होने वाली अमित शाह की चुनावी सभा के लिए पालीटेक्निक परिसर में अलग हैलीपैड बनवाया गया। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में 27 फरवरी को चुुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी मैदान पर दो मार्च को बसपा प्रमुख मायावती की भी रैली होनी है। इसके लिए बसपाई पहले से ही अनुमति लेकर विद्यालय परिसर के  एक हिस्से में हेलीपैड बनावा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपाई प्रयासरत थे कि अमित शाह का उड़नखटोला भी इसी हेलीपैड पर उतरे। इसके लिए भाजपाजन प्रशासनिक अधिकारियों के यहां दबाव बना रहे थे। लेकिन हेलीपैड का प्रयोग करने के लिए बसपाइयों की अनुमति जरूरी थी। इसी बात को लेकर भाजपा और बसपा के नेताओं में विवाद था। तनातनी चल रही थी।  एसडीएम ने भी बसपा नेताओं से हेलीपैड के बाबत वार्ता की। लेकिन बसपाई इसके लिए कत्तई तैयार नहीं हुए। अंतत: अमित शाह के लिए पालीटेक्निक मैदान में हेलीपैड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें