फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पाइपलाइन से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति

Sun, 08 Nov 2015 02:44 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर कस्बे के लोग पिछले कई माह से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल   निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से यह स्थिति आयी है। गंदा  पानी  के सेवन से इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी  हुई  है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे  लोगों में  आक्रोश है। कहा जाता है जल ही जीवन है, लेकिन भारत में  सर्वाधिक  बीमारियां भी पानी की वजह से ही होती है। कस्बे में भी यही हाल  है। पिछले  कई माह से इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। विभागीय  कर्मचारियो  की लापरवाही के चलते कई जगह  पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इसे  बनाने वाला कोई नही है।  इस बावत राकेश  चौरससिया, नवनीत सिंह, मुनव्वर  खान, सर्फराज खान, मोनू श्रीवास्तव, कमलेश  मिश्र,  सुहेल खान, जन्नत सहित  दर्जनों उपभोक्ताओं का कहना है कि कई माह पूर्व से  इस  दुर्व्यवस्था की   शिकायत विभागीय कर्मियों से कई बार की जा चूकी है। बावजूद  इसके आज  तक  किसी को फुर्सत नही मिली कि क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराकर शुद्ध  पेयजल की  आपूर्ति कर सकें। आलम यह है कि टूटी पाइपों के सहारे कचडा़ और  मिट्टी पेय  जल मे घुलकर इसे जहर बना रहे हैं। बदबूदार व गंदें पानी को  लाचार  उपभोक्ता इकठ्ठा करके फिटकिरी व मान्य तरीकों से शोधित कर किसी तरह  पीने  को बाध्य हैं। हालात इतना बदतर हैं कि इन उपभोक्ताओं के  घर अगर इस दौरान  कोई मेहमान आ रहा है तो उन्हें पानी पिलाने में शर्म  महसूस कर रहे हैं। इस  बावत विभागीय जेई  उपेन्द्र गौड़ ने बताया कि सब कुछ का रीमेंटिनेंस कराना  है धन स्वीकृत हो  चुका है।प्रधानी के चुनाव बाद काम लगाया जायेगा। चहनियां संवाददाता के अनुसार चहनियां बाजार में पेयजल के लिए बनी पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन पूरी तरह जर्जर हो गई है। एक माह से चहनियां चौराहा से रमौली मार्ग पर पाइप लाइन में लीकेज होने की वजह से घरों में गंदा पानी आपूर्ति हो रही है। पानी टंकी से करीब दो हजारों घरों तक पानी पहुंचता है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से चहनियां, नारेपुर, खंडवारी, भगवानपुर, सिरहां, हिनौता सहित अन्य गांवों में हजारों लोग गंदा पानी पी रहे हैं।  चहनियां चौराहा से सैदपुर मार्ग पर भी दो स्थानों पर पाइप लीकेज है। क्षेत्र के अतुल मिश्र,मुनीर अमद, राधेश्याम, मुरली मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, बिरजू प्रसाद अग्रहरि, लालबहादुर, धर्मेन्द्र यादव आदि ने बताया कि इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रामगढ़ इलाके में भी दो माह पहले पाइप लाइन में लीकेज की वजह से लोगों को गंदे पानी पर आश्रित होना पड़ा था। मारुफपुर तीरगांवा में पानी टंकी न होने की वजह से घरों में डायरेक्ट पानी आपूर्ति होती है। इससे घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन बदल कर पानी आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें