फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ा फार्म में सर्पदंश से सात साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। बृहद भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र भेड़ा फार्म के परिसर में कोबरा सांप के डंसने से रविवार को सात साल बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया।वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने कहा कि अगर अस्पताल में लापरवाही हुई है, तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के श्याम बिहारी थाना नौगढ़ में साफ-सफाई का काम करते हैं। रविवार को दोपहर में उसके सात वर्षीय बेटे समीर को उस समय कोबरा सांप ने पैर की अंगुली में काट लिया जब वह झोपड़ीनुमा घर के अंदर जाकर कुछ खोज रहा था। इसी दौरान उसका पैर सांप के ऊपर पड़ गया। पैर का दबाव पढ़ते ही बिषधर सर्प ने उसे चार बार डंसा।
बच्चे के चीखने- चिल्लाने पर घरवाले झोपड़ी में पहुंचे और वहां एक कोने में बच्चे को गिरा और विषधर सांप को फुफकारते हुए देखा। बच्चे की हालत बिगड़ने पर वह तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता श्यामधर ने आरोप लगाया है कि कि वह अपने बेटे को समय पर अस्पताल ले आए थे, लेकिन इलाज देर से शुरू होने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा हंगामा की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय मौके पर पहुंचे और घर वालों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए की मुआवजा राशि दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें