फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उधना और गुजरात के लिए चलाई गईं सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गुजरात से आने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ देखते हुए रेलवे ने उधना और गुजरात के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे उधना, गांधीधाम और साबरमति आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टी और सहालग के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ये सभी ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल को उधना से सुबह 5.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:10 बजे पीडीडीयू होते हुए पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए शाम चार बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 01 मई को समस्तीपुर से शाम सात बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे पीडीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन सुबह 4:45 बजे उधना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09167 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल को उधना से सुबह 5:30 बजे चलकर सोमवार की सुबह 8.10 बजे पीडीडीयू होते हुए शाम सात बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09168 मधुबनी-उधना स्पेशल 27 अप्रैल को मधुबनी से रात 10 बजे चलकर 23:20 बजे दरभंगा, मंगलवार की रात 1 बजे समस्तीपुर, बरौनी, पटना, पीडीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को सुबह 11:35 बजे उधना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09063 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 27 अप्रैल को उधना से रात 8:15 बजे चलकर बुधवार को 00:35 बजे पीडीडीयू होते हुए पटना, किउल, भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रात 11: 30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09064 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 29 अप्रैल को मालदा टाउन से शाम 5:35 बजे खुलकर बृृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे पीडीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार की सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 28 अप्रैल को उधना से दोपहर 2:30 बजे चलकर बुधवार की शाम 4.30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से किउल, भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सुबह 5.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 30 अप्रैल को मालदा टाउन से सुबह 8:10 बजे खुलकर पटना होते हुए रात 9.10 पीडीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार की रात 23:45 बजे उधना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल 25 अप्रैल को गांधीधाम से 12:30 बजे खुलकर रविवार को 19:35 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर पटना, किउल, भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 09.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल 27 अप्रैल को मालदा टाउन से शाम 17:35 बजे खुलकर मंगलवार को पटना होते हुए सुबह 8.30 पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर बुधवार की शाम 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल को साबरमती से रात 22:55 बजे खुलकर शुक्रवार को 03:50 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर गया, कोडरमा, धनबाद होते हुए दोपहर 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 01 मई को आसनसोल से 16:15 बजे खुलकर धनबाद, कोडरमा, गया होते हुए शनिवार की रात 01.10 पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर रविवार की सुबह 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें