फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जून से चलेगी पटना बांद्रा स्पेशल सहित सात जोडी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए पटना बांद्रा स्पेशल सहित पूर्व मध्य रेलवे ने दस जून से सात जोड़ी ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। नई ट्रेनों को चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने और गुजरने वाली पूर्व में स्थगित की गई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनें के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। इन ट्रेनों का ठहराव, मार्ग एवं समय पूर्ववत रहेगा। बहाल होने वाली ट्रेनों में दस जून से बरौनी लखनऊ स्पेशल ट्रेन, पटना-बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक,राजेंद्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल और मुजफ्फरपुर- अहमदाबाद साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल चलेगी। इसी तरह पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल 13 से, दानापुर- आनंदविहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल दस से, मुजफ्फरपुर-हावड़ा साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल 15 से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें