फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिले नए संक्रमित, 33 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संकमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो रही है। शुक्रवार को सात नए संक्रमित मिले जबकि 33 संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह एक्टिव केस की संख्या 206 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। शुक्रवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में दो महिला और पांच पुरुष सहित सात नए संक्रमित मिले। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक चहनियां, तीन चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के एक और दो नगरीय क्षेत्र के और एक सकलडीहा के रहने वाले हैं। पीडीडीयू नगर, नियामाताबाद, शहाबगंज, नौगढ़, चकिया, बरहनी, धानापुर सहित अन्य ब्लाकों में आज एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए आज कुल 3583 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ शुक्रवार को 33 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16057 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 206 है जबकि 15518 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें