पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 700 आवेदनों की गड़बड़ी दूर हो चुकी है। इन किसानों के खाते में सम्मान निधि की नौवीं किस्त जाएगी। कृषि उपनिदेशक कार्यालय की ओर से 900 आवेदन संशोधन के बाद पोर्टल पर फीड कर दिए गए। इसमें 700 आवेदन स्वीकृत किए गए। इन किसानों के खाते में सम्मान निधि की नौवीं किस्त पहुंचेगी। जिले में 2.2 लाख किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं लगभग 10 हजार से अधिक किसानों के आवेदन में गड़बड़ी है। कृषि विभाग ने 900 आवेदनों की गड़बड़ी दूर कर पोर्टल पर इसकी फीडिग करा दी है। इसमें 700 आवेदनों को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं 200 आवेदन अभी लंबित हैं। जिन 700 किसानों के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं, उनके खाते में सम्मान निधि की अगली किस्त जाएगी। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि 900 आवेदनों की फीडिग गई है। इसमें 700 किसानों को सम्मान निधि की नौवीं किस्त मिलेगी। सम्मान निधि की गड़बड़ी दूर कराने के लिए कार्यालय में अलग काउंटर बनाया गया है। किसान यहां संपर्क कर सकते हैं। विभाग की कोशिश है कि पात्रों को योजना का लाभ जरूर मिले।