फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ने दी कोरोना को मात, छह मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले चौबीस घंटे में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि सात संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 69 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दो महिला और चार पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक जीआरपी कांस्टेबल, एक किसान, दो गृहणी और मजदूर है। संक्रमितों में चंदौली, पीडीडीयू नगर एक एक और नियामताबाद व सकलडीहा के दो-दो रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड की जांच के लिए कुल 1337 नमूने लिए गए। दूसरी तरफ आज सात संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4791 हेे गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 69 है जबकि 4662 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 60 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें