फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मवेशी बरामद, पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के रोहाखी गांव के मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पैदल हांक कर बिहार ले जाए जा रहे सात मवेशियों को पशु तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया। साथ ही पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस बरामद पशुओं को मुक्त कराने के साथ तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। पुलिसकर्मी सुबह क्षेत्र के रोहाखी गांव के समीप संदिग्धों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक पशु तस्कर पैदल रास्ते से मवेशियों को रोहाखी गांव के रास्ते बिहार ले जाना वाला है। इस पर पुलिस ने मार्ग के आसपास जाल बिछा दिया। कुछ ही देर बाद एक तस्कर मवेशियों को लेकर जाता दिखा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर तस्कर को धर दबोचा और मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर मुंशी राम शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमांव गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें