दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामिदौरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पुलिस ने जांच के दौरान रविवार को एक कार से सात पेटी शराब बरामद की। इस दौरान कार में सवार तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस कार को कब्जे में कर कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन अवर निरीक्षक राजू कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच यूपी की ओर से एक कार आई। पुलिस को चेकिंग करता देख कार में सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब बरामद हुई।