इलिया । स्थानीय पुलिस ने बुधवार को टेकारी नहर पुलिया के समीप एक पिकअप से सात गोवंश बरामद किये। सभी गोवंश वध के लिए ले जाये जा रहे थे। एक दौरान पुलिस ने पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़ गया आरोपी धर्मेंद्र यादव प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रसार गांव का रहने वाला है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही। संवाद