फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: युवक को रस्सी से बांध पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो वायरल, पुलिस बता रही आपसी विवाद

Sat, 07 Aug 2021 12:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

वायरल वीडियो चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महरथां गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने  कहा कि मामला आपसी विवाद का है। 
विज्ञापन
पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो वायरल - फोटो : स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक को रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निर्मम हत्या का वीडियो काफी भयावह है। वायरल वीडियो चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महरथां गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा कि मामला आपसी विवाद का है।

विज्ञापन


दलित युवक की हत्या का आरोप परिजन सहित कई ग्रामीणों पर है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार जिस युवक की हत्या की गई है वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि कई दिनों पहले ही मृतक ने गांव के कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था।

जिसके बाद बीते बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर लाठी-रॉड से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में महिलाएं भी दिख रहीं हैं। घटना का वीडियो सामने आने पर सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि युवक की मौत तो जरूर हुई है पर यह मामला आपसी विवाद का है और पुराना है। हालांकि अन्य सवालों के जवाब से पुलिस बचती दिखी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें