पीडीडीयू नगर में ई-रिक्शा पर सब्जी बेचता शिवा।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के कारण लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया तो ई-रिक्शा चलाने वालों के सामने रोजी-रोजी का संकट खड़ा होने लगा। ऐसे में कुछ ई-रिक्शा चालकों ने अपने वाहन को दुकान का रूप दे दिया है। अब वे घूम-घूमकर इसपर सब्जी, फल आदि बेच रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया है ई-रिक्शा चालक शिवा ने। उसने अपने ई-रिक्शा को दुकान का रूप दे दिया है। ई- रिक्शा के प्रचलन में आने के बाद नगर व आसपास के सैकड़ों बेरोजगार इससे जुड़ गए। कम लागत में उन्हें एक अच्छा रोजगार मिल गया। वहीं कोरोना महामारी के बाद जब लॉकडाउन की घोषण हुई तो सभी ई-रिक्शा चालकों के सामने अचानक बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया। सड़क पर सवारियों ने निकलना बंद कर दिया और यदि हिम्मत बांधकर निकले तो पुलिस चालान काट दे रही है। ऐसे में रिक्शा को दुकान की शक्ल देकर उसमें शासन के निर्देशानुसार सब्जियां व फल बेचने का विचार मन में आया तो उसपर जुट गए। रिक्शा के स्वामियों में वीरेश अभ्भी आदि ने बताया कि मामूली लागत व थोड़ी सी मेहनत के बाद रिक्शे को उपयोग लायक बना दिया गया है।