फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेल छात्रावासें में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन पांच मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश भर के खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए पांच से सात मार्च तक जिला स्तरीय ट्रायल होगा। चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए 12 से 15 वर्ष के खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि एथलजेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, तिरंदाजी, जिमनास्टिक, फुटबॉल, वालीबॉल, हॉकी, क्रिकेट, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, जूडो, हैंडबॉल और तैराकी में प्रवेश के लिए तीन दिवसीय चयन ट्रायल्स होगा। तैराकी और जिमनास्टिक में 12 साल तक के और अन्य बाकी खेलों में 15 साल तक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें