कंदवा। सीएमओ डॉ.वीपी द्विवेदी ने मंगलवार को क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जाना। इस दौरान बरहनी पीएचसी के टीकाकरण कक्ष में भीड़ देखकर वे भड़क गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. रितेश कुमार को निर्देशित किया कि वैक्सिनेशन कक्ष में कोई अन्य व्यक्ति न घुसने पाए। उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा के साथ अभिलेखों की जांच पड़ताल किया और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मची रही। सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी मंगलवार की दोपहर में पीएचसी बरहनी पहुंचे। जहां सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका व अन्य अभिलेखों के अवलोकन के साथ ओपीडी, दवा कक्ष, प्रसूति कक्ष और वैक्सिनेशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। टीकाकरण कक्ष में भीड़ देख सीएमओ भड़क उठे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अनावश्यक भीड़ न लगाने की हिदायत दी। पीएचसी प्रभारी डॉ. रितेश कुमार को निर्देशित किया कि वैक्सिनेशन कक्ष में कोई अन्य व्यक्ति न घुसने पाए। इसके बाद वे पीएचसी पई पहुंचे। जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा हर हाल मरीजों को सरकार से उपलब्ध दवाइयां व अन्य सुविधाएं मरीजों को मिलनी चाहिए। इसके बाद सीएमओ सीएचसी ओयरचक पहुंचे जहां सब कुछ ठीक ठाक मिला। इस दौरान डॉ. रितेश कुमार,डॉ. गौरव नंदन, रोशन अली,तेज प्रताप भारती, विनय यादव,छोटे,ओमप्रकाश चौधरी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।