फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने विद्यालयों का निरीक्षण किया, बच्चों से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के तीन प्राथमिक एवं एक कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर पढ़ाई के स्तर की जांच की। प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में एमडीएम के भोजन को चखकर गुणवत्ता का परीक्षण किया। वहीं बहादुरपुर कंपोजिट विद्यालय पर निर्वाचन चेक कर बच्चों से सवाल किया, जहां कुछ छात्रों के सटीक और त्वरित उत्तर देने से प्रसन्न एसडीएम ने प्रशंसा की। कुछ छात्रों के संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सीख दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रतनपुर मे निर्वाचन का जांच कर एमडीएम ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को पूरी टीम के साथ चखा, गुणवत्ता ठीक रही। उसके बाद बीएलओ मैना देवी व माया अपना काम कर रही थी। वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाना व मृतक का नाम काटना अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति तथा निपुण लक्ष्य पठन पाठन दीक्षा एप व शौचालय, कक्ष में टाइल्स दिव्यांग शौचालय कुल 190 बच्चों के सापेक्ष 122 बच्चे उपस्थिति रहे। भोजन में चावल-सब्जी बना था।
वहीं प्राथमिक विद्यालय मढ़िया, कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में बूथ निर्वाचन बीएलओ का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने इन किचन को भी देखा और बेहतर सफाई की नसीहत दी। कई विद्यालयों में सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं देख नाराजगी जताई। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर बनाएं। कहा कि प्राथमिक विद्यालय छात्र जीवन की पहली पाठशाला है। विद्यालयों पर इन्हें जिस प्रकार का वातावरण मिलेगा, उसी से उनका मार्गदर्शन होगा। एसडीएम ने अध्यापकों से छात्रों के सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स से जुड़ी जानकारियों से अपडेट करते रहने की नसीहत दी। इस दौरान साथ में राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें