चंदौली के नगर के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की बैठक हुई। इसमें सभी कालेजों और महाविद्यालयों के स्काउट गाइडों का पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि राजकीय, माध्यमिक, वित्तविहीन सीबीएसई, आईसीएससी विद्यालयों का शत प्रतिशत पंजीकरण करना अनिवार्य है। विद्यालय स्तर पर स्काउट गाइड प्रवेश प्रथम एवं द्वितीय कि शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें। कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों को एक ऐसी शिक्षा प्रदान करता है, जिससे छात्र एवं छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता हैं।