फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन का पाठ पढ़ाता है स्काउट गाइड का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। स्थानीय कस्बा स्थित मां खड़वारी महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण की शुरूआत मंगलवार को हुई। मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड के महत्व को समझाया। कहा कि स्काउट जीवन को जीने और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। यहां मिले प्रशिक्षण को हर किसी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। मुख्य प्रशिक्षक परमहंस सिंह ने स्काउट गाइड के अनुशासन के बारीकियों को बताया। बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण देश प्रेम की भावना को जगाता है। उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षक महेंद्र कुमार, पुनीता कुमारी, अमरजीत यादव, लवकुश पांडेय, उमेश यादव, सीमा सिंह, नरेंद्र चौहान, गुरु प्रकाश चौहान, कृष्णदेव, कुमारी रीना, अनिता यादव, आकांक्षा पांडेय, सूरज मोदनवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें