फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन देश के वैज्ञानिकों ने किया काला चावल एफपीओ का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका, कंबोडिया और केन्या के वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वाराणसी के वैज्ञानिकों के साथ चंदौली काला चावल किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का भ्रमण किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने एफपीओ की कार्य प्रणाली, उपलब्धियों व किसानों को प्रदान की जा रही सेवाओं का विस्तृत अध्ययन किया। इस दौरान सीधी बोआई विधि (डीएसआर) को केंद्र में रखकर एक विचार-विमर्श व प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में फाॅर्म मशीनरी बैंक, उपलब्ध कृषि यंत्रों के प्रकार, उनकी उपयोगिता, शेयरधारकों की संख्या, वार्षिक टर्नओवर, व्यवसायिक गतिविधियों, लाइसेंस, महिलाओं की भागीदारी व डीएसआर के विस्तार के लिए अपेक्षित सहयोग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वैज्ञानिकों ने एफपीओ की वर्तमान रैंकिंग, विभिन्न सरकारी संस्थाओं से प्राप्त सहयोग तथा किसानों के बीच आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार में संगठन की भूमिका के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। वैज्ञानिकों ने एफपीओ के नवाचारों, किसानों की सहभागिता व डीएसआर तकनीक को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बताया। कार्यक्रम में तीन विदेशी वैज्ञानिकों के साथ 10 भारतीय वैज्ञानिकों ने भी भाग लिया। इस दौरान शशिकांत राय, शिवकांत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें