फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय इंटर काॅलेज पहुंची विज्ञान बस, विद्यार्थियों ने किए प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को आईआईटी कानपुर द्वारा बनाई गई विज्ञान बस पहुंची। विज्ञान बस में आर्य कन्या इंटर कॉलेज मिर्जापुर की 45, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की 45, गुरुनानक इंटर कॉलेज की 151 छात्राएं व राजकीय इंटर कॉलेज के 57 छात्रों समेत कुल 298 विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित प्रयोग सीखे। विशेषज्ञ सुभाशिष पांडेय, ब्रिकेश कुमार, रिंकू गंगवार ने समूहवार 15-15 बच्चों को लाकर थ्रीडी प्रिंटर की कार्यविधि व इसकी मदद से कार्बनिक यौगिक की संरचना तैयार करने, वर्नियर कलिपर्स, पेचमापी, स्वरित्र द्विभुज, ताप मापी आदि की कार्यविधि समझाई। रसायन विज्ञान के प्रयोगों को प्रयोग करके समझाया। जल का परीक्षण, जल की अमलीयता, क्षारीयता, पीएच मान ज्ञात करने आदि के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जय सिंह ने कहा कि यह जिले के बच्चों के लिए एक अच्छी प्रयोगशाला है। इस दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रीता वर्मा, अंजू पाल, अर्चना श्रीवास्तव, कांशीराम राजकीय इंटर कॉलेज की ज्योति गोयल, गुरु नानक इंटर कॉलेज के तेजिंदर कौर, कीर्ति मिश्रा उपस्थित रहीं। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि विज्ञान बस के माध्यम से 12 जुलाई तक जिले के विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें