फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस नहीं हो सकेगा स्कूली वाहनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। स्कूल और कॉलेज खुलने के साथ ही स्कूली वाहनों की फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाना शुरू कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार बिना फिटनेस स्कूली वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। शासनादेश के अनुसार परिवहन विभाग ने फिटनेस समाप्त होने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करने का कार्य शुरू किया है। कोरोना काल के बाद अब सरकार ने स्कूल कालेजों को खोलने का निर्णय लिया है। स्कूल बंद होने के कारण काफी समय से वाहन खड़े रहे। ऐसे में अधिकांश स्कूल वाहनों का फिटनेस समाप्त हो गया है। परिवहन विभाग शासनादेश का अनुपालन कराने के लिए स्कूल और कालेज प्रबंधन को नोटिस जारी करने का कार्य शुरू किया है। नोटिस जारी होने के बाद बिना फिटनेस कराए यदि स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ते मिले तो उन वाहनों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विनय कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्कूलों से संबद्ध वाहनों को तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि बिना फिटनेस वाहनाें का संचालन करते मिला और बच्चों के साथ कोई हादसा होता है तो स्कूल प्रबंधन के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें