फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खोदे गए गड्ढे से पलटा स्कूल वाहन, चार बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खेदे गए गड्ढे की वजह से स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कराया। धानापुर थाना क्षेत्र के खरखोलिया गांव स्थित एक निजी स्कूल का बच्चों को लेने जा रहा था। नौदर गांव में जल जीवन मिशन के तहत सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे में पहिया जाने से वाहन पलट गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंची और वाहन से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में गजेंद्रपुर की कृतांजली यादव (14), नेकनामपुर की अवंतिका (14), महमदपुर की श्रेयांशी (16) और अंश यादव (12) को चोटें आईं थी। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पीएचसी के डाॅ. अनुराग यादव ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। हादसे की वजह से बच्चे डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें